महिला टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश-थाईलैंड एंट्री, पहले मैच में इस देश से होगी टीम इंडिया की भिड़ंत
![]() |
| भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : blogz |
थाइलैंड टीम को ग्रुप-बी में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और पाकिस्तान के साथ रखा गया है। आईसीसी विश्व कप 2020 लोकल ऑर्गनाइजिंग कमिटी के सीईओ निक हाक्ले ने अपने बयान में बतया कि हम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस विश्व कप में बांग्लादेश और थाइलैंड का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि सभी टीमों को ऑस्ट्रेलिया में भरपूर प्यार और समर्थन मिलेगा।
थाइलैंड की टीम क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट के फाइनल में पहुंचने में सफल रही, लेकिन उसे बांग्लादेश के हाथों 70 रनों से हार मिली। अब थाईलैंड की टीम अपने पहले वर्ल्ड कप मैच में 22 फरवरी को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। वहीं, बांग्लादेशी टीम का सामना मौजूदा चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मैच 27 फरवरी को खेला जाएगा। वेस्टइंडीज में 2018 में आयोजित पिछले टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली टीमों में से शीर्ष-आठ टीमों को अगले विश्व कप के लिए ऑटोमैटिक क्वॉलिफिकेशन मिला था।
टूर्नमेंट के पहले मैच में भारत का सामना 21 फरवरी को मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगा। टूर्नमेंट का फाइनल मेलबर्न में आठ मार्च को खेला जाएगा। इसी दिन इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया जाता है।
इसी साल ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर ही ही पुरुष टी-20 विश्व कप भी खेला जाना है, जिसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नमेंट 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक खेला जाएगा। इसमें भारत को अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलना है और इसी दिन टूर्नमेंट के उद्घाटन मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना पाकिस्तान से होगा।

Post a Comment