पाकिस्तान के पूर्व स्पिन दिग्गज अब्दुल
कादिर का शुक्रवार को 63 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि
उनका निधन कार्डियक अटैक के कारण हुआ है। अब्दुल कादिर वह गेंदबाज जो
पाकिस्तान क्रिकेट में चमकते तेज गेंदबाजों के दौर में अपनी वैरायटी से
स्पिन गेंदबाजी की नई परिभाषा गढ़ गया। कादिर कलाई से गेंद को घुमाने वाले
स्पिनर थे, आक्रमकता ऐसी की तेज गेंदबाज इस मामले में पीछे छूट जाए।
कादिर को गुगली का किंग कहा गया। एक ओवर में छह अलग-अलग तरीके की गेंद
फेंकते, उनके फ्लिपर के कहर से शायद की कोई बल्लेबाज अपना विकेट बचा ले,
कादिर ने स्पिन का जलवा तब बिखेरा था, जब शेन वार्न का उदय नहीं हुआ था। हम
बात पाकिस्तान के एक मारक गेंदबाज के बारे में करे और भारतीय बल्लेबाज का
जिक्र ना हो, ये कहां संभव। चलिए भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए एक
मैच का किस्सा बताते हैं, जिसमें युवा सचिन तेंदुलकर ने दिगग्ज कादिर के
एक ओवर में चार छक्के पीट दिए थे।
भारत-पाक के मैच तब भी टक्कर के हुआ करते थे
साल 1989 टीम इंडिया
पाकिस्तान के दौरे पर गई, साथ एक 16 साल का लड़का पहली बार इस दौरे पर
गया। तब भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर जाया करती थी, कोई नेता
किसी को पाकिस्तान भेजने की बात नहीं करता था। खिलाड़ी जाते, खेलते और
दोनों देश के क्रिकेट प्रेमी मैच के रोमांच में डूब जाते। भारत-पाक के मैच
तब भी उतने ही टक्कर के हुआ करते थे, जितना कि आज मौका-मौका के जुमले के
दौर में होता है।
तेंदुलकर की पहली सीरीज थी। मैच पेशावार में हो रहा था। खराब लाइट के चलते
वनडे मैच रद्द हो गया था और 20-20 ओवर का एग्जिबिशन मैच खेला गया।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए थे। भारत को पांच ओवर
में जीत के लिए 69 रनों की जरूरत थी। सचिन ने बल्ला घुमाना शुरू किया और दो
विकेट चटका चुके मुश्ताक अहमद के ओवर में दो छक्के जड़ दिए। अब्दुल कादिर
जब गेंदबाजी के लिए आए तो उन्होंने तेंदुलकर को ललकारते हुए कहा, 'बच्चों
को क्यों मार रहे हो? हमें भी मारकर दिखाओ?'
एक 16 साल के लड़के ने कादिर को पानी-पानी कर दिया था
सचिन बस हल्का सा
मुस्कुराए और फिर कादिर ने ओवर की पहली गेंद फेंकी सचिन आगे निकले, गेंद के
टप्पे तक पहुंचे और बल्ला भांज दिया, गेंद ऑफ के ऊपर से सीधे बाउंड्री पार
गिरी, अंपायर ने अपने दोनों हाथ हवा में लहरा दिए 'छक्का'। इसके बाद सचिन
ने तीन और छक्के जड़े, कादिर को सचिन में एक महान खिलाड़ी नजर आने लगा था।
एक 16 साल के लड़के ने कादिर को पानी-पानी कर दिया था, लेकिन टीम इंडिया उस
मैच को चार रन से हार गई।
कादिर जैसा कलाई का स्पिनर पाकिस्तान में दूसरा नहीं हुआ। कदिर कहते थे कि
उनके पास दो हथियार थे। पहला उनका ऐक्शन और दूसरा उनकी वैरायटी। शुरुआती 90
के दशक वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे दिलचस्प मुकाबला सचिन तेंदुलकर
बनाम अब्दुल कादिर का होता था। कादिर के ओवर में चार छक्के जड़ना तेंदुलकर
के भारतीय क्रिकेट के सफर का एंट्री पॉइंट साबित हुआ।
अब्दुल कादिर जिन्होंने शेन वॉर्न को लेग स्पिन की कमान थमाई
अब्दुल कादिर ने 67
टेस्ट और 104 एकदिवसीय मैचों में 1977 और 1993 के बीच पाकिस्तान का
प्रतिनिधित्व किया था। कादिर पिच पर अपने खास आक्रमक अंदाज के लिए जाने
जाते थे। अब्दुल कादिर ने पाकिस्तान के लिए 67 टेस्ट और 104 वनडे क्रिकेट
मैच खेला था। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 368 विकेट लिए थे।
अब्दुल कादिर जिन्होंने शेन वॉर्न को लेग स्पिन की कमान थमाई। ग्राहम गूच
कादिर को वॉर्न से भी बेहतर स्पिनर मानते थे।अलविदा लीजेंड...
Post a Comment