ISRO को लेकर सचिन तेंदुलकर ने किया दिल जीतने वाला ट्वीट- लिखा ये हमें आकाशगंगाओं से भी आगे ले जाएगें
![]() |
| Chandrayaan 2 Lander सचिन ने कहा कि इसरो देश को न केवल को चांद पर बल्कि आकाशगंगाओं से भी आगे लेकर जाएगा। |
नई दिल्ली, एएनआइ। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने चंद्रयान-2 अभियान को लेकर इसरो की जमकर तारीफ की है। रविवार को उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, इसरो देश को न केवल को चांद पर, बल्कि आकाशगंगाओं से भी आगे लेकर जाएगा।
भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का हवाला देते हुए सचिन ने ट्वीट किया, 'जब राकेश शर्मा से पूछा गया था कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखाई देता है तो उन्होंने कहा था, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा। इसरो देश को न केवल चांद पर, बल्कि आकाशगंगाओं से भी आगे लेकर जाएगा और तब हम गर्व से कहेंगे-सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा। इसरो के प्रयास के लिए सलाम। जय हिंद।'
Rakesh Sharma, on how India looked from space, said “Saare Jahan se Achcha, Hindustan Humara”.@isro will not just get us on the moon but to farther galaxies & we shall say with pride,— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 8, 2019
“सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा”!
Salute your efforts #ISRO.
Jai Hind 🇮🇳!#Chandrayaan2
बता दें कि राकेश शर्मा 2 अप्रैल 1984 में तत्कालीन सोवियत संघ के दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ सोयूज टी-11 में अंतरिक्ष में गए थे। अभियान के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राकेश शर्मा से पूछा था कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है? इस पर उन्होंने कहा था, 'सारे जहां से अच्छा..।'

Post a Comment