पापा धौनी के साथ जिवा ने की स्विमिंग पूल में मस्ती, हार्दिक चाचू भी दिखे साथ
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेट महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। विश्व कप के बाद से धौनी ने कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। कैरेबियाई दौरे से धौनी ने आर्मी ट्रेनिंग के लिए ब्रेक लिया था, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की ट्वंटी20 सीरीज से भी उन्होंने आराम मांगा है। जिवा धौनी के साथ धौनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में जिवा अपने पिता धौनी और हार्दिक पांड्या के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों को जिवा धौनी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। हार्दिक पांड्या को भी कैरेबियाई दौरे से ब्रेक मिला था और अब वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की ट्वंटी20 सीरीज के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। धौनी की पत्नी साक्षी इन दिनों अपने दोस्तों के साथ ट्रिप पर हैं और इस बीच पापा-बेटी क्वॉलिटी समय बिता रहे हैं।
विश्व कप के बाद से ही इस बात की चर्चा लगातार रही है कि धौनी जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे हालांकि इसको लेकर अभी तक टीम मैनेजमेंट या धौनी की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है।
आप भी देखिए जिवा धौनी की शेयर की गईं ये सुपर क्यूट तस्वीरें-

Post a Comment